Site icon OmExpress

शेखावत के निवास पर डॉ. जोशी का स्वागत

बीकानेर।चित्तौड़ सांसद और राजस्थान भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सीपी जोशी का बीकानेर प्रवास के दौरान भा ज पा. नेता सुरेंद्र सिंह शेखावत के निवास पर कार्यकर्ताओ द्वारा स्वागत किया गया ।
जोशी के आगमन पर सुरेंद्र सिंह शेखावत पहनाकर और अशोक भाटी ने शाल ओढ़ाकर उनका स्वागत किया, और श्रीमद् भागवत गीता पुस्तक भेंट की।
स्वागत कार्यक्रम मे नोखा के विधायक बिहारीलाल बिश्नोई , शहर भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह , महामंत्री अनिल शुक्ला, वरि. भा ज पा. नेता बनवारीलाल शर्मा, भा ज पा. नेता भूपेंद्र शर्मा, डॉ. अशोक भाटी, एडवोकेट निमेश् सुथार, मोहम्मद रफीक गीगासार, गोविंद सिंह भाटी ‘कावनी’, एडवोकेट राजेंद्र नायक, रणवीर सिंह, मनोज मुण्ड, नवीन सारस्वत ने युवा सांसद सी पी जोशी का गर्म जोशी से स्वागत किया।

Exit mobile version