Site icon OmExpress

शैक्षणिक कोषांग द्वारा जिले के उत्कृष्ट शिक्षकों को किया गया सम्मानित


पताही,पू.च:- शिक्षा विभाग, पूर्वी चम्पारण द्वारा संचालित शैक्षणिक कोषांग द्वारा जिले भर के 24 शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर शैक्षणिक कोषांग, पूर्वी चम्पारण में समनित किया गया जिसमें पताही प्रखण्ड के शिक्षक शशि कुमार जो नवसृजित प्राथमिक विद्यालय मोहम्मदपुर धोबी टोला मे कार्यरत है को उनके बेहतर कार्य को देखते हुए सम्मानित किया गया।
इस सम्मान को प्राप्त कर शिक्षक शशि कुमार अपने को काफी गौरवान्वित मसहूस कर रहे है।
शिक्षक शशि कुमार को इसके लिए बधाई देने वालो का तांता लग गया। प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी अरबिन्द कुमार तिवारी के साथ साथ शिक्षक नेता मृत्युंजय ठाकुर, विनोद कुमार पाण्डेय, रविरंजन कुमार, रजनीश कुमार सिंह, सचिन कुमार, आलोक कुमार, अमित कुमार, कुमार राजेश, सचिन कुमार, शैलेश कुमार, नीरज कुमार सहित सैकड़ो शिक्षकों ने फोन कर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।

Exit mobile version