Site icon OmExpress

शॉट सर्किट से लगी आग,लाखों का सामान जलकर राख

बिहार(सुपौल)-(कोशी ब्यूरों)-जिले के त्रिवेणीगंज बाजार क्षेत्र के पुरानी बैंक चौक के पास शनिवार की सुबह एक किराना दुकान में आग लगने से लगभग तीन लाख की किराना सामान जलकर राख हो गई।शॉट सर्किट से लगी आग की लपटें इतनी तेज थी दमकल और स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा काफी मशक्कत से आग पर काबू पाया जा सका है।

पीड़ित दुकानदार बरकुरवा निवासी दिलीप यादव ने बताया कि शुक्रवार की रात्रि वो दुकान बंदकर कर घर चले गए थे।शनिवार की सुबह अगलगी की घटना की सूचना परोस के दुकानदारों ने दी।दुकान पर पहुंचते उन्होंने ने देखा कि दुकान में रखें लगभग तीन लाख के किराना सामान के साथ दुकान में रखें 25 हजार नगद जलकर राख हो गया।घटना की जानकारी मिलने पर सीओ दिनेश प्रसाद ने अगलगी स्थल का दौरा किया है।

Exit mobile version