Site icon OmExpress

शोभायात्रा में हथियार लेकर नाचने वाले भगवा आतंकी : अकबरुद्दीन ओवैसी

मस्जिद पर भगवा झंडा लगाने की कोशिश भी हुई

खुलेआम बंदूक व तलवारें संग दिल्ली की सड़कों पर आतंक मचा रहे भगवा आतंकी

हैदराबाद : AIMIM के सांसद असदुद्दीन ओवैसी के भाई अकबरुद्दीन ने दिल्ली के जहांगीरपुरी में हुई हिंसा पर शोभायात्रा में हथियार लेकर नाचने वालों को भगवा आतंकी बताया है। इसके साथ ही कहा कि भगवा आतंकवादी शोभायात्रा में खुलेआम बंदूकें और तलवारें लेकर दिल्ली की सड़कों पर आतंक मचा रहे हैं। ओवैसी ने कहा कि हनुमान जयंती शोभायात्रा में मस्जिद के सामने हथियारों के साथ नाचा गया। JSR (जय श्री राम) के नारे लगाए गए। यहां तक कि मस्जिद के ऊपर भगवा झंडा लगाने की कोशिश भी की गई।अकबरुद्दीन ओवैसी ने दिल्ली पुलिस से सवाल पूछते हुए कहा कि अब तक कितने दंगाइयों को गिरफ्तार किया गया है।

ऐसी बातों का उसी अंदाज में जवाब देना चाहिए : राज ठाकरे
वहीं, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने भी जहांगीरपुरी में हुई हिंसा पर कहा है कि इस तरह की बातों का उन्हीं के अंदाज में जवाब दिया जाना चाहिए, क्योंकि वे लोग आसानी से समझने वाले नहीं है।

Exit mobile version