Site icon OmExpress

शौच को गई महिला ने जन्मा बच्चा जानवरों का बना निवाला

आगरा।आगरा वाह वैसे तो सरकार घर-घर शौचालय बनाने का दावा करती है लेकिन जब धरातल पर नजर पड़ती है तब उनके दावों की पोल खुलती ही दिखाई पड़ती है ऐसा ही मामला थाना वाह का देखने को मिला जहां जोधा पुरा गांव मैं शौचालय ना होने के कारण एक गर्भवती महिला शौच के लिए घर के बाहर जंगल में गई जहां उसको प्रसव पीड़ा होने से बेहोश हो गई नवजात को जंगली जानवर खा गए ।
शनिवार को कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनोज दीक्षित पीड़ित परिवार से मिली और उनका दर्द जाना।कि सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में कागजों पर ग्राम पंचायतों को ओडीएफ घोषित कर दिया। कई ग्रामीण क्षेत्रों में गर्भवतीयों के इलाज के लिए उचित सुविधाएं नहीं है। पीड़ित परिवार शौचालय बनाने के लिए मांग करता रहा, लेकिन अधिकारियों ने एक न सुनी। शौचालय ना होने के कारण महिला को जंगल में शौच के लिए जाना पड़ा और यह हादसा हुआ। सरकार अगर कागजों की जगह जमीन पर शौचालय बनवाने का काम करती तो शनिवार को यह हादसा नहीं होता। उत्तर प्रदेश सरकार की बदतर चिकित्सीय सुविधाओं के साथ-साथ स्वच्छ भारत मिशन के खोखले दावों की धज्जियां उड़ाती है यह दुखद घटना। प्रतिनिधि मंडल में हरना शर्मा धर्मेश चतुर्वेदी शिव शंकर शर्मा अरुण शर्मा रामदास गुर्जर राजू बिधौलिया विष्णु दत्त शर्मा सिद्धि गुर्जर शिव वीर सिंह गुर्जर मुन्ना सिंह राजावत आदि लोग उपस्थित रह

Exit mobile version