Site icon OmExpress

श्याम बने क्षत्रिय महासभा के प्रदेश संगठन मंत्री

रिपोर्ट – अनमोल कुमार
पटना , ।जे पी लोकतंत्र सेनानी और जाने माने पत्रकार एस एन श्याम को देश के सबसे पुराने और पहले क्षत्रिय संगठन अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का बिहार प्रदेश का संगठन सचिव बनाया गया है।
संगठन के बिहार प्रदेश प्रभारी अधिवक्ता जयशंकर प्रसाद की पहल पर श्री श्याम ने यह पद स्वीकार किया है ।
इस अवसर पर राजधानी पटना के फ्रेजर रोड के मालती अपार्टमेंट स्थित महासभा के प्रदेश कार्यालय में महासभा के प्रदेश महासचिव और भारत सरकार के इंटेलिजेंस ब्यूरो के पूर्व डी आई जी रविंद्र नाथ सिंह ने श्री श्याम को संगठन सचिव का नियुक्ति पत्र सौंपा ।प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक समारोह में श्री श्याम ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व को भरोसा दिलाया कि देश में क्षत्रिय हित के उत्थान के लिए वे सदा काम करेंगे और संगठन की मर्यादा तथा मान सम्मान को ऊंचाई तक पहुचायेंगे।
इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी जयशंकर प्रसाद, वरिष्ठ महामंत्री राम सिंगार सिंह ,महासभा के प्रदेश प्रवक्ता बृज किशोर चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव कुमार सिंह प्रदेस मंत्री संजय सिंह ,महामंत्री श्रीमती सुधा सिंह चौहान इत्यादि ने श्री श्याम को माला पहनाकर बधाई दिया

Exit mobile version