Site icon OmExpress

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन द्वारा पत्रकार से हाथापाई करने वाले गृह राज्यमंत्री को बर्खास्त करने की मांग उठाई

नई दिल्ली,(दिनेश शर्मा “अधिकारी”)। लखीमपुर खीरी जिले के शिशु अस्पताल ओयल में आक्सीजन प्लांट के उद्घाटन कार्यक्रम के उपरांत सवाल पूछने पर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी ने एक टीवी पत्रकार से अभद्रता कर हाथापाई की।

एसआईटी की जांच रिपोर्ट पर पूछे गए सवालों पर खिसियाए मंत्री ने की अभद्रता करने पर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उत्तर प्रदेश सरकार से तत्काल केंद्रीय मंत्री के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने की मांग की है ।प्रदेश अध्यक्ष डा. राजेश त्रिवेदी ने लखनऊ में तथा महासचिव रमेश शंकर पांडेय ने शाहजहांपुर में पत्रकारों की आपात बैठक में केंद्र सरकार से टेनी को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की है।

Exit mobile version