Site icon OmExpress

श्रमजीवी पत्रकार संघ का जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित



-खैरथल प्रेस क्लब के अध्यक्ष एवं हैप्पी न्यूज़ के संपादक पंकज खुराना को माननीय शिक्षा कला एवं संस्कृति मंत्री व जिला प्रभारी मंत्री बीडी कल्ला ने शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

खैरथल अलवर (अमित शर्मा)*।खैरथल शिक्षा कला एवं संस्कृति मंत्री और अलवर जिला प्रभारी मंत्री डॉ बी डी कल्ला ने कहा कि लोकतंत्र के तीन स्तंभों पर नजर रखने वाले मीडिया की देश में महत्वपूर्ण भूमिका है वर्तमान दौर में पत्रकारों को निष्पक्ष और संवेदनशील होकर समाज हित में अपने विचार रखने चाहिए राजस्थान श्रमजीवी पत्रकार संघ का 11 वां वार्षिक जिला स्तरीय सम्मेलन मोती डूंगरी स्थित होटल स्वरूप विलास पैलेस में आयोजित हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ बीडी कल्ला जिला कलेक्टर डॉ जितेंद्र कुमार सोनी पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा श्रमजीवी पत्रकार संघ प्रदेश अध्यक्ष हरीश गुप्ता और वरिष्ठ पत्रकार श्याम शर्मा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया सम्मेलन के दौरान मंचासीन अतिथियों की ओर से जिले की 11 विधानसभा क्षेत्र के चयनित 40 पत्रकारों को शॉल ओढ़ाकर और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर जिला कलेक्टर ने कहा कि बदलते परिवेश में मीडिया की भूमिका अति महत्वपूर्ण है सम्मेलन को संबोधित करते हुए एसपी आनंद शर्मा ने कहा है कि शासन प्रशासन और पुलिस के साथ ही मीडिया की महत्वपूर्ण कड़ी है एसपी ने मीडिया के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सम्मेलन की शुभकामनाएं दी कार्यक्रम के दौरान संघ की वार्षिक स्मारिका हमारी कलम 2023 का भी अतिथियों की ओर से विमोचन किया गया खैरथल प्रेस क्लब के अध्यक्ष एवं हैप्पी न्यूज़ के संपादक पंकज खुराना को प्रभारी मंत्री बीडी कल्ला ने शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया इस अवसर पर खैरथल प्रेस क्लब की ओर से चंद्रशेखर शर्मा को सफल कार्यक्रम करने पर हार्दिक शुभकामनाएं दी इस अवसर पर खैरथल क्षेत्र के अनेक पत्रकार मौजूद रहे

Exit mobile version