Site icon OmExpress

श्रमिकों के हक की आवाज संसद में बुलंद करुगा – सांसद डांगी

आबूरोड। श्रमिकों के हक की आवाज संसद में बुलंद कर न्याय दिलाने का पूरा प्रयास करूंगा यह बात आज कामगार व श्रमिकों की जनसुनवाई कार्यक्रम के अवसर पर सांसद नीरज डांगी ने कही श्रमिक नेता एवं नगर पालिका के पूर्व नेता प्रतिपक्ष जेपी सिंह ने बताया की आबूरोड शहर के विभिन्न क्षेत्रों व कारखानों के कामगारों और श्रमिकों की ओर से सांसद नीरज डांगी का अभिनंदन समारोह स्थानीय टीएफआई कॉलोनी में आयोजित किया गया कार्यक्रम के आरंभ में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद नीरज डांगी का श्रमिक नेता ब्रजेश सिंह ने माला व साफा पहनाकर अभिनंदन किया इस अवसर पर कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि नगर अध्यक्ष अमित जोशी प्रधान लीलाराम उप प्रधान ललित सिंह सांखला कांग्रेस नेता राजेश गहलोत सरपंच संघ के अध्यक्ष भवानी सिंह जितेंद्र चौहान आदि का भी श्रमिकों की ओर से श्रमिक एवं काम कर समिति के सचिव रामविलास सिंह ने माला व साफे से बहू मान किया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद नीरज डांगी ने कहा कि श्रमिकों की हक की आवाज को संसद में हर स्तर पर उठाऊंगा और भारत सरकार के सामने भी इस समस्याओं को रखकर निराकरण के प्रयास किए जाएंगे उन्होंने उपस्थित सैकड़ों की तादाद में श्रमिकों को आश्वस्त किया कि उनकी बेदखली का मुद्दा हो या टीएफआई फैक्ट्री के बंद होने का शहर की विभिन्न कारखानों में काम करने वाले आप सभी कामगारों व श्रमिकों के विकास और तरक्की की हर नीति के लिए राज्य की गहलोत सरकार कटिबंध है और मैं राज्य के श्रम मंत्री और मुख्यमंत्री को भी आप लोगों की समस्या से अवगत करा दूंगा। इस अवसर पर श्रमिक नेता जेपी सिंह ने टीएफआई श्रमिकों व क्षेत्र के विभिन्न भागों में काम कर रहे हैं कर्मचारियों की परेशानी से अवगत कराते हुए स्थानीय टीएफआई कॉलोनी में बद से बदतर स्थिति में जीवन यापन कर रहे श्रमिकों की समस्याओं को रखते हुए कहाँ की जिस तरीके से मुख्यमंत्री गहलोत ने कर्मचारियों के लिए बड़ी-बड़ी घोषणाएं की हैं हम भी आशा करते हैं कि सांसद डांगी के माध्यम से मुख्यमंत्री तक यह बात पहुंचेगी और गहलोत सरकार हमारे लिए भी राहत और रियायतें प्रदान करेगी इस अवसर पर नगर अध्यक्ष अमित जोशी उप प्रधान ललित सिंह सांखला ने भी सैकड़ों की तादाद में उपस्थित श्रमिकों को संबोधित करते हुए विश्वास दिलाया कि जल्द ही श्रमिकों के की समस्याओं का हल होगा इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हीरालाल राजेश गहलोत डिजिटल सदस्यता अभियान के कोडिनेटर जीतू मारु नगर अध्यक्ष अमित जोशी भटाणा सरपंच भवानी सिंह पार्षद सुनील खोत सुमित जोशी पूर्व पार्षद मोहमद असलम सेवादल अध्यक्ष सुरेंदर छावरा गजेंदर काग सैनी समाज के अध्यक्ष राजेंद्र सैनी पूर्व पार्षद मोहमद शरीफ जेपी सिंह निखिल जोशी हुसैन खान हबीब खान यूथ कांग्रेस के हैदर पठान राहुल बारोट मनीशमुरारी शर्मा जमाल खान सहित सेकड़ो लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version