Site icon OmExpress

श्रावण मास में शिव का अभिषेक

बीकानेर। मुरलीधर व्यास कॉलोनी स्थित गोलूजी की बगेची में श्रावण मास में भगवान शिव का अभिषेक किया गया। महाराज कुंजी बिहारी व्यास के सान्निध्य में भारती एवं उमाशंकर आचार्य द्वारा संपन्न हुए अभिषेक में भगवान शिव का भांग, धतूरा, भस्म, बिलपत्रा, गंगाजल के साथ श्रृंगार किया गया। आदिशक्ति मां श्रीभगवती पार्वती का भी अनुपम श्रृंगार किया गया। साथ में द्वारपाल नंदी का भी पूजन किया गया। अभिषेक केश्रावण मास में शिव का अभिषेक पश्चात भगवान शिव की आरती की गई। इस अवसर पर अनिल जोशी, गोकुल जोशी, केशव जोशी, गोविंद महाराज, विमल सिंह, रामेश्वर आचार्य, विनय व्यास, विक्रांत जोशी आदि उपस्थित थे।

Exit mobile version