बीकानेर।अफवाहों पर ध्यान ना दें,प्रशासन को सहयोग करें
श्रीगंगानगर। के ब्लॉक मेँ पार्षद संजय बिशनोई और टंडन लेबोरेट्री के आस पास की गलियाँ सील। बड़ी संख्या मेँ पुलिस गलियों मेँ मौजूद। तहसीलदार और एसडीएम भी मौके पर हैं। मौके पर मुनादी हो रही है कि कोई घरों से ना निकले। कोरोना पॉज़िटिव रोगी होने की आशंका के कारण ये क्षेत्र सील किया गया है। क्षेत्र को सैनेटाइज़ करने का काम शुरू हो चुका है। प्रशासन ने वे तमाम कदम उठा लिए हैं जो जनता के हित के लिए जरूरी है। जिस व्यक्ति को संदिग्ध माना जा रहा है, उसे सुबह 4 बजे भर्ती कर लिया गया। उसके साथ दो और व्यक्तियों को भर्ती किया गया है। इनमें से एक कोविड -19 हॉस्पिटल मेँ भर्ती है। अनेक व्यक्तियों की सैंपलिंग की जा रही है। बताते है कि जिस व्यक्ति के कोरोना पॉज़िटिव होने की आशंका है।
उसका रेपिड टेस्ट पॉज़िटिव आया है। जो कि दिल्ली मेँ हुआ था। अब गंगानगर मेँ उसकी सैंपलिंग की गई है। शहर भर मेँ एक दूसरे को फोन करने की सिलसिला 6 बजे ही शुरू हो गया था। गौशाला रोड से उस तरफ अर्थात पूर्व की ओर किसी को जाने की इजाजत नहीं है। कहते हैं कि रैपिड टेस्ट को कुछ कम माना जाता है। उम्मीद की जा रही है कि दूसरे टेस्ट के बाद स्थिति क्लियर होगी। फिलहाल शहर वासियों को प्रशासन की गाइडलाइन के अनुसार काम करना चाहिए। उयांके हर आदेश निर्देश को मानना चाहिए। किसी व्यक्ति को भी गौशाला रोड पर नहीं जाना चाहिए। इस बीच जिस मकान के आस पास अधिक सतर्कता है, उसके पड़ोस वालों मेँ अधिक बेचैनी है। वे चिंतित हैं। वे एक दूसरे परिवार और रिश्तेदारों से फोन कर जानकारी ले रहे हैं। पूरा प्रशासन तड़के 4 बजे से लगातार काम कर रहा है। हॉस्पिटल का स्टाफ भी उसी वक्त से लगा हुआ है, बिना रुके। आम जन से हम भी यही अपील करते हैं कि अफवाहों से दूर रहें। सुनी सुनाई बात पर यकीन ना करें। प्रशासन के सूचना को ही अधिकृत माने। ये समय प्रशासन को सहयोग करने का है। हर जागरूक नागरिक, शहर का भला चाहने वाले को प्रशासन का हर हाल मेँ सहयोग करना चाहिए। यही आज उसका आज धर्म है और कर्तव्य भी। एक शहर वासी