Site icon OmExpress

श्रीगंगानगर :एल एंड टी कंपनी द्वारा अनियमित पेयजल आपूर्ति से वार्ड नं.43 में पेयजल संकट

श्री गंगानगर ,28 दिसंबर ।जिला मुख्यालय के वार्ड नं.43 के गणपति नगर,पूजा कालोनी, बाबा दीप सिंह कालोनी,नंद विहार, आनंद विहार, नेहरा नगर में पिछले दो दिनों से पानी का भीषण संकट चल रहा है जिससे एरिया के लोगों में पेयजल आपूर्ति के लिए अधिकृत एल एण्ड टी कंपनी के प्रति आक्रोष व्याप्त है। कंपनी के अधिकारी या तो फोन नहीं उठाते यदि गलती से उठा ले तो पानी की सप्लाई कब शुरू होगी ये नहीं बताते ।शनिवार को बिना किसी पूर्व सूचना के दोपहर 12 बजे पानी सप्लाई शुरू कर दी गई और दोपहर तीन बजे बंद कर दी गई जबकि निर्धारित समय दोपहर 2 बजे से शाम 8बजे तक का है इसी तरह रविवार को सायं पांच बजे पानी सप्लाई शुरू की गई जबकि रात आठ बजे बंद कर दी गई। वार्ड निवासी समाजसेवी मुकेश ( काला)वधवा ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पिछले महीने भी 29 अक्टूबर से 10 नवंबर तक इलाके में पेयजल आपूर्ति बाधित रही थी बिना पूर्व सूचना के मनमर्जी के टाईम पेयजल आपूर्ति शुरू कर दी जाती थी और बंद कर दी जाती थी यही हाल अब चल रहा है । 24 घंटे बिना मोटर के तीन मंजिल तक पानी पहुंचाने का दंभ भरने वाली एल एवं टी कंपनी का दावा खोखला साबित हो गया है | इस इलाके में यही कंपनी पेयजल आपूर्ति करती है पानी का प्रैशर इतना लो होता है कि पानी ग्रांउड फ्लोर पर ही बिना मोटर चलाए नहीं आता।वाटर वर्क्स का पानी इस एरिया में पिछले छः माह से सप्लाई नहीं किया जाता है ।

शहर में 24 घंटे पानी सप्लाई करने का दावा करने वाली एल एण्ड टी कंपनी छोटे से एरिया में ही छः घंटे पानी सप्लाई करने में नाकाम साबित हो चुकी है पूरे शहर को कैसे संभालेगी ये प्रशासन के लिए चेतावनी है ।मुकेश ( काला ) वधवा ने जिला कलेक्टर से मांग की है कि पिछले दो महीने से एल एण्ड टी कंपनी की घोर लापरवाही से पेयजल आपूर्ति की अनियमितता व मनमर्जी के टाईम पर पेयजल आपूर्ति करने के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करें तथा एल एण्ड टी कंपनी को इस एरिया में पेयजल आपूर्ति का टाइम टेबल जारी करने व कंपनी के अधिकारियों को अपने मोबाईल चौबीस घंटे चालू रखने व उपभोक्ताओं को सही जानकारी देने के लिए पाबंद करें। ‌ वार्ड वासियों कपिल जांगिड़, रविन्द्र मिड्ढा, घनश्याम दास, विनोद कुमार,बिट्टू , गौतम,लाला राम ने एल एण्ड टी कंपनी के अधिकारियों के असहयोग रूप की कड़े शब्दों में निंदा की है जो उपभोक्ताओं की बात सुनने की बजाय अपने फोन बंद रखते हैं और जवाब नहीं देते। ‌

Exit mobile version