-3 बीएसएफ जवानों सहित सभी पांच आरोपियों को किया राउंड ऑफ


जयपुर /श्रीगंगानगर ( ओम एक्सप्रेस )।
एक युवती ने 5 लोगों से पर गैंग रेप का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है युवती ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि वह पिछले 7 8 माह से अपनी बहन के पास रायसिंहनगर में रहत थी व उनके पिता श्री गंगानगर में बीमारी के चलते इलाज करवा रहे थे उनके घर दूध देने आने वाला वेदप्रकाश से युवती ने अपने पिता के लिए असली देसी घी की जानकारी मांगी तो वेद प्रकाश ने रात 8:00 बजे डेरी पर आकर देसी घी लेने की बात कही जब वहां पहुंची तो वेद प्रकाश ने एक अन्य व्यक्ति वहां मौजूद था दोनों ने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया वह उसके साथ जबरदस्ती की उसने बताया कि इसी दौरान तीन और बीएसएफ के जवान वहां पहुंच गए व उन्होंने भी उससे जबरदस्ती की यह सिलसिला रात 8:00 बजे से लेकर देर रात 1:00 बजे तक चलता रहा उसके बाद इन आरोपियों ने युक्ति को कमरे से बाहर फेंक दिया।
युवती ने जयपुर अस्पताल के पास पहुंच अपने धर्म भाई को वहां बुलाया या उसके बाद थाने में पहुंचे मामला दर्ज करवाया मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी हरकत में आए वह मौके पर एडिशनल एसपी बनवारी लाल मीणा डीएसपी अनु विश्नोई थाना प्रभारी गणेश कुमार विश्नोई , जाति के साथ पहुंचे मौके पर ही फॉरेंसिक टीम पर भी बुलाया गया।
जानकारी देते हुए एडिशनल एसपी बनवारी लाल मीणा ने बताया कि शुरुआती जांच के बाद आरोपी वेद प्रकाश, संजय सहित बीएसएफ के दो हेड कांस्टेबल व एक कांस्टेबल को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है इसी दौरान पीड़ित युवती का मेडिकल मोआइना करवा 164 के बयान भी करवा दिए गए।
मीणा ने बताया कि ऐसे गंभीर मामलों को लेकर पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है, किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।
