Site icon OmExpress

श्रीगंगानगर में बड़ा हादसा:सामने से भिड़ीं दो तेज रफ्तार कार, 5 लोगों की मौत, 3 की हालत गंभीर

– शोक सभा से लौट रहा था परिवार

श्रीगंगानगर.।श्रीगंगानगर के घमूड़वाली थाना क्षेत्र में बुधवार शाम को दो कारों की भिड़ंत में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल हो गए। मृतकों में तीन श्रीगंगानगर और दो बीकानेर के रहने वाले हैं। घायलों को जिले के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।

– आमने-सामने हुई भिड़ंत

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, खूनी चक के पास श्रीगंगानगर से बीकानेर की तरफ जा रही कार सामने से आ रही कार से भिड़ गई। दोनों कारों में 8 लोग सवार थे। हादसा इतना भीषण था कि 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वाले तीन लोग सवार गांव के रहने वाले थे, जबकि दो लोग बीकानेर के माणकरासर गांव के रहने वाले थे।
मृतकों की पहचान सवार गांव के 26 एच निवासी बलतेज सिंह, गुरलीन कौर और सुखजीत सिंह के रूप में हुई है। अरमान सिंह और सुखजीत सिंह की पत्नी घायल हो गए हैं। ये सभी लोग कहीं शोक सभा में शामिल होकर लौट रहे थे। बीकानेर से श्रीगंगानगर की ओर आ रही कार में सवार 3 लोग बीकानेर जिले के माणकरासर के बताए जा रहे हैं। इनमें हेतराम और वकील नाथ की मौत हो गई, जबकि बाईस वर्षीय एक पूजा घायल हो गई।

हादसे के बाद आस-पास के ग्रामीण ने घायलों को बाहर निकाला। इन लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घमूड़वाली थाने के एसएचओ पवन कुमार शर्मा ने मृतकों के शव अस्पताल में रखवा दिए हैं, वहीं घायलों को श्रीगंगानगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Exit mobile version