Site icon OmExpress

श्रीगंगानगर सत्संग भवन द्वारा 406 वां लंगर लगाया

श्रीगंगानगर। श्री गुरु अर्जुन दास सत्संग भवन के संस्थापक एवं श्री रूद्र हनुमान सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गुरु अर्जुनदास जी के द्वारा लगातार सेवाएं जारी है सत्संग भवन द्वारा 406 वां लंगर लगाया गया जिसमें कढ़ी- चावल व फल वितरण किए गए। श्री गुरु अर्जुन दास जी द्वारा सभी से निवेदन किया गया कि जब तक वैक्सीन सार्वजनिक ना हो, तब तक मास्क का इस्तेमाल जरूर करें, अभी मास्क ही वेक्सीन है। अपनी एवं अपने परिवार की सुरक्षा करें। 2 गज दूरी मास्क है जरूरी, इसे मत समझो मजबूरी। नहीं तो करनी पड़ सकती है परिवार से दूरी। लंगर में सेवाएं श्री गुरु अर्जुन दास, चानन राम छाबड़ा, हुक्मी देवी, राजरानी, संगठन मंत्री सतपाल कोर, धर्म पाल, मनोज वर्मा, गौरव, सिमरन आदि के द्वारा दी गई। ईश्वर सभी को खुश रखे, स्वस्थ रखें।

Exit mobile version