– भाजपा बीकानेर देहात ने नगर पालिका चुनाव में झोंकी पुरी ताकत
बीकानेर- भारतीय जनता पार्टी बीकानेर देहात ने नगरपालिका चुनाव को लेकर चुनाव प्रचार के लिए पुरी ताकत झोंकी जिसमें श्रीडूंगरगढ़ में जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत घर प्रचार कर रहे नोखा में विधायक बिहारीलाल बिश्नोई डोर डोर जनसंपर्क कर रहे तो देशनोक नगर पालिका में केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कई वार्डों में जनसंपर्क किया
आज श्रीडूंगरगढ़ में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री रमजान अब्बासी जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा फैयाज हुसैन व जिला मंत्री देवीलाल मेघवाल ने आज श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका के वार्डों में नुक्कड़ सभाए कर वोट मांगे व घर घर जनसंपर्क कर मुस्लिम मोहल्लों व अनुसुचित जाति के वार्डों में वोट मांगे उन्होंने कहा नगरपालिका में भाजपा बोर्ड बनाकर शहरी सरकार बनाये जिसमे भाजपा हर घर शुध्द पेयजल, पानी निकासी, स्वच्छता पर विशेष ध्यान कर मोदी के सपनों को‌ साकर करेगी राजस्थान की कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल रही।
आज जनसंपर्क में भाजपा प्रत्याशी के वार्ड 11 से रोशन अली छीपा, वार्ड 12 प्रवीण खातुन वार्ड 13 अशोक सिन्धी वार्ड 10 नन्दु नाई को वोट देने की अपील की जनसंपर्क में हेमनाथ जाखड़ इमरान राईन ताहिर खान अहमद रजा काजी ईलमुद्दीन भवानी तावणिया आदि साथ रहे।