Site icon OmExpress

श्रीनाथजी सेवा संस्थान द्वारा लगाया गया रक्तदान शिविर

आगरा/शमशाबाद – अवधेश यादव
कोरोना वायरस महामारी के चलते लॉक डाउनों की वजह से ब्लड बैंकों तक रक्त दाताओं की कम संख्या पहुंचने से ब्लड बैंकों में रक्त की कमी होने लगी है । इसी कमी को पूरा करने के लिए श्रीनाथजी सेवा संस्थान एवं लोकहितम् ब्लड बैंक कमला नगर के सहयोग से स्थानीय मंगलसेन विद्या मंदिर में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया गया ।

जिसका उद्घाटन अध्यक्ष श्री कुंज बिहारी अग्रवाल जी ने रक्तदान कर किया । रक्तदान शिविर में सैनिटाइजेशन और सामुदायिक दूरी का विशेष ध्यान रखा गया । सचिव जय किसन वर्मा कोषाध्यक्ष पवन अग्रवाल ने परिवार के साथ रक्तदान किया साथ ही रक्त दान शिविर में संस्थान परिवार के सदस्यों व महिलाओं व बेटियों ने भी रक्तदान देकर अपनी सहभागिता दी । रक्तदान शिविर में लोकहितम ब्लड बैंक के डॉक्टर टेक्नीशियन टीम में टीम ने सभी रक्तदाताओं की थर्मल स्कैनिंग व ब्लड ग्रुप की जांच कर उनसे रक्तदान कराया । जय किशन वर्मा ,राजू टाइगर ,नवीन गुप्ता ,महेश गुप्ता ,राम भजन कुशवाह ,सुरेंद्र शर्मा ,संजय जैन ,विनोद जादौन आदि ने सहयोग किया ।

Exit mobile version