Site icon OmExpress

श्रीनाथजी सेवा संस्थान ने की कैंसर पीड़ित की मदद

शमसाबाद। शनिवार को श्रीनाथजी सेवा संस्थान कार्यालय पर कैंसर पीड़ित को धनराशि से मदद की गई ।रवि बाबू पुत्र शिवचरन निवासी गांव नगला कस्बा शमसाबाद तहसील फतेहाबाद निवासी को इलाज पिछले 4 वर्ष से ब्लड कैंसर का इलाज चल रहा था। पिताजी की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण इलाज़ नहीं करवा पा रहे थे। उन्होंने श्रीनाथ जी परिवार से मदद मांगी। श्रीनाथजी सेवा संस्थान के संज्ञान में आया तो तत्काल उनको इलाज के लिए तुरन्त 18700 नगद राशि दी गई।

अध्यक्ष श्री कुंजबिहारी अग्रवाल सचिव जयकिशन वर्मा ने बताया आगे भी गरीब गम्भीर रोगियों को संस्था मदद करतीं रहेंगी। इस मौके पर अध्यक्ष कुंज बिहारी अग्रवाल, सचिव जय किसन वर्मा, कोषाध्यक्ष पवन अग्रवाल, सुभाष शर्मा,विनोद जादौन, संजय जैन, प्रशांत गुप्ता, सत्येंद्र नायक, महेश गुप्ता, सुधाकर सिंह, उमेश गुप्ता, संतोष गुप्ता, गिर्राज शर्मा, मुकेश खरे,राम भजन कुशवाह,मीडिया प्रभारी राजू टाइगर आदि रहे।

Exit mobile version