Site icon OmExpress

श्रीपूनरासर धाम में भगवान श्री राम का राज्याभिषेक एवं बाबें का रुदªाभिषेक कार्यक्रम 8 अक्टूबर 2019 को

श्री रामभक्त हनुमान सेवा समिति,बीकानेर

पंडित नथमल जी पुरोहित के आचार्यत्व में होगा आयोजन
श्रीपूनरासर(श्रीडूंगरगढ) श्री राम भक्त हनुमान सेवा समिति द्वारा 8 अक्टूबर 2019 (दशहरा पर्व ) को श्रीपूनरासर धाम (श्रीडूंगरगढ) में भगवान श्री राम का राज्याभिषेक किया जायेगा तथा समस्त श्रद्धालुओं के द्वारा रामभक्त पूनरासर बाबे का रूद्रभिषेक 08 अक्टूबर 2019,दशहरा पर्व को किया जायेगा। आयोजन से जुड़े बंशीलाल व्यास ‘लालजी‘ ने जानकारी देते हुए कहा कि 08 अक्टूबर 2019 को पंडित नथमल जी पुरोहित,श्रीधर जी महाराज के सानिध्य में भगवान राम का राज्याभिषेक तथा पूनरासर बाबे का रुद्र भिषेक,यज्ञ एवं हवन का आयोजन किया जायेगा,इस अवसर पर पूजारी रतन लाल जी बोथरा द्वारा पूनरासर बाबें की ज्योत की जायेगी,आयोजन में सभी भक्तों के लिए महाप्रसादी की व्यवस्था भी की गई हैं।

श्रद्धालुओं के लिए पूनरासर जाने के लिए 07 अक्टूबर 2019 सांय 5 बजे शिव प्लाजा,जूनागढ़ से बसों की व्यवस्था की गई है जो आने-जाने तथा खाने की व्यवस्था करेगी। आयोजन में पूर्व जिला परिषद सदस्य जितेन्दª सुराना,रमेश व्यास,विनोद व्यास, मांगीलाल गहलोत, गिरिराज हर्ष,ओम पंवार,भगवान सिंह पंवार,हरिकिशन सोलंकी,शांति लाल रांका,महावीर बोथरा,शिव शंकर मारु,पप्पू जोशी‘‘मास्टर साहब‘‘किशन लाल व्यास, उपस्थित रहेंगे।

Exit mobile version