Site icon OmExpress

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन आज से

बीकानेर,। पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर श्री मद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन १७ जुलाई से २४ जुलाई तक होगा।
श्री राम स्नेही सम्प्रदाय आचार्य सीथल पीठाधीश्वर श्री श्री १००८ महंत श्री क्षमा राम जी महाराज के श्रीमुख से अमृतमयी कथा का वाचन किया जाएगा।
श्री ब्राह्मण स्वर्णकार सत्संग सेवा समिति बीकानेर की ओर से आयोजित यह ज्ञान भागवत कथा पुरानी जेल रोड स्थित श्री ब्राह्मण स्वर्णकार खरनाडा मैदान परिसर में आयोजित होगी ।कथा का समय प्रतिदिन दोपहर १२:१५ बजे से होगा।
२५ जुलाई को सामूहिक गीता पाठ व सुंदर काण्ड पाठ का आयोजन होगा।
कथा के प्रथम दिन प्रातः १० बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी जिसमें कथा श्रवण करने वाली माताओं बहनों को अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का निवेदन किया है।

Exit mobile version