Site icon OmExpress

श्रीमद् भागवत कथा महायज्ञ का आयोजन 18 से

बीकानेर।गंगाशहर में पंडित श्री चंद्रमोहन पंचारिया के श्री मुख से श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञबीकानेर के उपनगर गंगाशहर में पितृपक्ष के पावन अवसर पर सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 18 सितम्बर से 24 सितंबर तक भक्त जन एवं चौधरी कॉलोनी द्वारा किया जा रहा है। जिसमे सानिध्य महंत श्री श्यामगिरी जी महाराज (रातडिया धोरा) और कथावाचक पंडित श्री चंद्रमोहन जी पंचारिया के श्री मुख से सुनने का अवसर मिलेगा। सभी बीकानेर नगर वासियों को सादर आमंत्रित किया हैं कि श्री मदभागवत कथा का ज्ञानयज्ञ में पधार कर भक्ति रस का लाभ उठाएं। श्रीमद् भागवत कथा महायज्ञ में 7 दिन संजीव झांकियों की प्रस्तुति की जाएगी। ज्यादा से ज्यादा में संख्या में पधार कर आयोजन का सकारात्मक लाभ लेकर अपने जीवन को सफल बनावे।

Exit mobile version