Site icon OmExpress

श्रीराम मंदिर निधि समर्पण अभियान मंदिर निर्माण में सबका सहयोग जरूरी-प्रशांतजी

बीकानेर, । आर.एस.एस.के विभाग प्रचारक प्रशांतजी ने कहा है कि अध्योध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर बनाना प्रत्येक हिन्दू व हिन्दुस्तानी के लिए सौभाग्य की बात है। यह केवल मंदिर निर्माण नहीं राष्ट्र निर्माण व मर्यादा पुरुषोतम श्रीराम के आदर्शों की स्थापना का सर्वोत्तम समय है।वे शुक्रवार शाम को नागणेचीजी नगर के गणमान्य नागरिकों की शास्त्रीनगर मेंआयोजित सभा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सैकड़ों वर्षों के बाद हिन्दुत्व की जीत हुई है, इस जीत को चिर स्थिर रखने के लिए मंदिर निर्माण मे तन,मन व धन से सभी को सहयोग करना चाहिए। देश भर में चलाएं जा रहे भव्य राम मंदिर के निधि सहयोग के अभियान में अपना अशंदान देकर पुण्य अर्जित करना है।
सभा में पूर्व महापौर नारायण चैपड़ा, विभाग संघ संचालक टेकचंद बरड़िया, नगर कार्यवाह टेकचंद एटे, स्वदेशी जागरण मंच के महा नगर सम्पर्क प्रमुख रोहित शर्मा ने मंदिर निर्माण की गतिविधियों से अवगत करवाया । सभा में अमित रेड्डी डाॅ.पंकज लोहिया, महेन्द्र शर्मा, जतिन सहल, कृृणाल कोचर, नरेन्द्र वत्स, सुरेश गुप्ता, सचिन गुप्ता, लोकेश मिड्ढा संजय त्यागी, अशोक यादव,हरीश शर्मा, राकेश गुलाटी व मनोज जैन आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Exit mobile version