Site icon OmExpress

श्रीविश्वकर्मा नाट्य संगीत कला संस्थान की ओर से बाबू जयशंकर जोशी का किया गया सम्मान

बीकानेर। श्रीविश्वकर्मा नाट्य संगीत कला संस्थान की ओर से सोमवार शाम को
बीकानेर शहर के जाने माने उधोगपति ओर राजस्थान कांग्रेस पीसीसी सदस्य बाबू जयशंकर जोशी का बीकानेर में लोकल संगीत कार्यक्रमों को बढ़ावा देने और स्थानीय कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए रानी बाजार स्थित उनके आवास पर स्वागत- सम्मान किया गया।
स्वागत सम्मान कार्यक्रम के आयोजक मेघराज नांगल ने बताया कि स्वागत कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजाराम धारणिया ऑटोमोबाइल कंपनी के ओनर रामरतन धारणिया के द्वारा बाबू जयशंकर जोशी को फूल मालाएं पहनाकर ओर संस्थान का मोमेंटो भेंट कर स्वागत सम्मान किया। इस अवसर पर बीकानेर शहर भाजपा के महामंत्री नरेश नायक, कांग्रेस सेवादल के वरिष्ठ नेता नरसिंह व्यास, अजीज आजाद, शादत अली सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version