Site icon OmExpress

श्री अग्रवाल समाज संस्था, जवाहर नगर संभाग, ने किया “सावन महोत्सव एवं लहरिया, गोठ” का आयोजन


जयपुर,(दिनेश शर्मा “अधिकारी”)। श्री अग्रवाल समाज संस्था, जवाहर नगर संभाग, जयपुर ने विशाल फार्म हाउस जयसिंह पुराअजमेर रोड में सावन महोत्सव एवं लहरिया गोठ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था महामंत्री रामचंद्र नीमूचाणिया ने बताया कार्यक्रम में डेढ़ सौ से अधिक महिला पुरुष उत्साह के साथ लहरिया परिधान में सम्मिलित हुए। फार्म हाउस में महिला पुरुषों ने झूलों का आनंद लेते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर विजयी पुरस्कार लिए। निर्णायक मंडल नीता खेतान, सरोज अग्रवाल ने लहरिया क्वीन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान श्रीमती संगीता अग्रवाल, द्वितीय गौरी अग्रवाल, तीसरे स्थान पर विजयलक्ष्मी अग्रवाल को विजेता घोषित कर पुरस्कार दिए गए। कार्यक्रम संचालन सुशील अग्रवाल, प्रमोद बंसल, विकास अग्रवाल, अर्चना सिंघल ने किया। अध्यक्ष सुरेश चंद्र जिंदल ने गोठ में उपस्थित अग्र बंधुओं का आभार जताया।

Exit mobile version