Site icon OmExpress

श्री खटीक समाज विकास समिति, प्रताप नगर, सांगानेर, जयपुर के हनुमान दायमा अध्यक्ष मनोनीत

जयपुर। एलआईसी ऑफ इंडिया के प्रशासनिक अधिकारी हनुमान दायमा को सर्वसम्मति से श्री खटीक समाज विकास समिति, प्रताप नगर, सांगानेर, जयपुर का दो वर्ष के लिए अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। समिति के सरंक्षक पूर्व एडिशनल एसपी ताराचंद खींची ने बताया समिति की साधारण सभा में सर्वसम्मति से कार्यकारणी का मनोनयन किया गया जिसमें पूर्व आईजी पुलिस एसएन खींची को सह सरंक्षक, विनोद खींची को महासचिव और टीकमचंद दायमा को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

Exit mobile version