Site icon OmExpress

श्री जैन पाठशाला सभा बीकानेर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी समिति के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया

बीकानेर,श्री जैन पब्लिक स्कूल में श्री जैन पाठशाला सभा बीकानेर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी समिति के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय श्री पुखराज मुकीम, विशिष्ट अतिथि श्री महावीर रांका तथा समारोह अध्यक्ष श्री इंद्रमल सुराणा थे। श्री जैन पाठशाला अध्यक्ष महोदय तथा मंत्री महोदय व अन्य सभा सदस्यों द्वारा मुख्य व विशिष्ट अतिथिगण व कार्यक्रम अध्यक्ष महोदय का माला पहनाकर कर,शाॅल ओढ़ाकर व स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत व अभिनंदन किया गया। गणमान्य अतिथि गण व अध्यक्ष महोदय द्वारा श्री जैन पाठशाला सभा के निर्विरोध निर्वाचित अध्यक्ष श्री विजय कुमार कोचर ,मंत्री महोदय सीए श्री मानक कोचर तथा कोषाध्यक्ष श्री चंपकमल सुराणा को शपथ ग्रहण करवाई गई, साथ ही साथ अन्य नवनिर्वाचित सदस्यों द्वारा भी पूर्ण निष्ठा व सेवा भावना से श्री जैन पाठशाला सभा के प्रति कर्मरत रहने की शपथ ग्रहण की गई। मुख्य अतिथि महोदय ने अपने अनमोल वचनों से उपस्थित जन को प्रेरित किया कि ॓ दिया हुआ ही मिलता है ॔ । विशिष्ट अतिथि ने जैन प्रतिभाओं को निखारने के लिए सभा को आव्हान किया।सभा अध्यक्ष ने जैन स्कूल व कॉलेज के छात्रों द्वारा विश्व के कोने-कोने में यश व कीर्ति फैलाने हेतु शुभकामनाएं दी । अध्यक्ष महोदय ने श्री जैन पाठशाला सभा के शताधिक वर्षों के गौरवमय इतिहास का वर्णन करते हुए सभी संचालित संस्थाओं के उत्तरोत्तर विकास के लिए प्रयासरत रहने का दृढ़ निश्चय प्रकट किया।श्री जैन पब्लिक स्कूल के पाॅंच छात्रों का जेईई मैंस में तथा 22 विद्यार्थियों का सी ए फाउंडेशन में चयनित होने पर प्रबंध समिति द्वारा स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया तथा विद्यार्थियों की सफलता में अतुलनीय योगदान पहुॅंचाने वाले अध्यापकगण की भी भूरि- भूरि प्रशंसा की गई। कार्यक्रम के अंत में मंत्री महोदय ने उपस्थित सभासदों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए संचालित सभी शिक्षण संस्थानों में नई शिक्षा नीति के विशिष्ट आयामों से विद्यार्थियों को वैश्विक नागरिक के रूप में प्रतिष्ठित करने का उद्वरण प्रस्तुत किया।

Exit mobile version