Site icon OmExpress

श्री डूंगरगढ़ से लापता नाबालिग छात्रा और उसकी टीचर आखिरकार 5 दिन बाद पुलिस ने चेन्नई में दस्तयाब कर लिया

बीकानेर,। बीकानेर के श्री डूंगरगढ़ से लापता हो गई नाबालिग छात्रा और उसकी टीचर आखिरकार 5 दिन बाद चेन्नई में मिल गए हैं। चेन्नई पुलिस ने उन्हें दस्तयाब कर लिया है। बीकानेर की श्रीडूंगरगढ़ पुलिस भी चेन्नई पहुंच चुकी है। जल्द ही इन दोनों को बीकानेर लाया जा रहा है। श्री डूंगरगढ़ सहित पूरे बीकानेर जिले में इस घटना को लेकर 5 दिन से तनाव का माहौल बना हुआ है।


सैकड़ों लोग श्री डूंगरगढ़ थाने के आगे धरना लगाए बैठे हैं। बार-बार बाजार बंद हो रहे हैं। कई बार माहौल में इतनी गर्मी हो गई कि पुलिस को तनाव कम करने के लिए भारी जाब्ता तैनात करना पड़ा। मंगलवार को भी बीकानेर के कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल और एसपी तेजस्विनी गौतम श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे। इन दोनों अधिकारियों ने अब तक हुई कार्यवाही की जानकारी ली। इसके साथ ही आश्वस्त किया कि जल्द ही पुलिस इस मामले की तह तक पहुंच जाएगी।
ऐसे में माना जा रहा है कि इन अधिकारियों को 1 दिन पहले ही लापता छात्रा और उसकी शिक्षिका के चेन्नई में होने की जानकारी मिल गई थी, लेकिन जब तक उन्हें दस्तयाब ना कर लिया जाए तब तक वे अधिकृत तौर पर कुछ भी कहना नहीं चाहते थे।

Exit mobile version