Site icon OmExpress

श्री दुसाद के असामयिक निधन पर मंत्री डॉ कल्ला व भाटी ने शोक जताया

– जलदाय मंत्री ने श्री दुसाद के असामयिक निधन पर शोक जताया

जयपुर/बीकानेर । जलदाय एवं ऊर्जा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने किसान नेता श्री सहीराम दुसाद के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

डॉ.कल्ला ने अपने संवेदना संदेश में कहा कि स्वर्गीय दुसाद सदैव किसानों के हितों के लिए संघर्षरत रहे। कमजोर एवं वंचित वर्ग के उत्थान के लिए भी उन्होंने कार्य किया। सार्वजनिक जीवन में उनका योगदान अविस्मरणीय रहेगा।

जलदाय एवं ऊर्जा मंत्री ने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
——

पूर्व भाजपा देहता जिलाध्यक्ष सहीराम दुसाद के सड़क दुर्घटना में निधन पर उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने जताया शौक

बीकानेर 14 सितम्बर । उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने आज बीकानेर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व देहात जिलाध्यक्ष सहीराम दुसाद के सड़क दुर्घटना में घायल होने एवं तदुपरांत स्वर्गवास होने पर शोक संवेदना प्रकट की है। इसी दुर्घटना में स्व. दुसाद के साथ उनकी माताजी एवं चाचीजी का भी निधन होने को परिवार पर वज्रपात बताते हुए मंत्री भाटी ने इसे हृदय को व्यथित एवं स्तब्धकारी करने वाली दुर्घटना कहा।
उच्च शिक्षा मंत्री ने स्व. दुसाद, उनकी माताजी एवं चाचीजी के इस आकस्मिक निधन पर परम पिता परमेश्वर से दिवगंत आत्माओं को शांति एवं परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

—-

Exit mobile version