हर्षित सैनी
रोहतक, 29 अक्टूबर। श्री पंच परमेष्ठी युवा मण्डल द्वारा “पटाखा विरोधी अभियान” की समाप्ति के साथ ही दीपावली के दिन युवा सदस्यों ने सार्थक दीपावली का त्योहार मनाया गया। जिसमें क़रीब 15 से जायदा सदस्यो ने रात 09:30 बजे से दीपावली उनके साथ मनाई। जो अपने घर नहीं जा सकते, उनके साथ दीपावली मनाई।

जवानों के साथ: युव सदस्यों ने दीपावली की रात चौकी ,पुलिस नाकों व राइडर के साथ मिठाई खिलाकर उनके कार्य को सलाम करते हुए दीपावली मनाई।
डाक्टरों व मरीज़ों के साथ दीपावली की रात पी.जी.आई में ड्यूटी पर तैनात डाक्टर, मरीज़ों व स्टाफ गार्ड को शुभकामनाएं देकर व मिठाई वितरित कर दीपावली मनाई।

दीपावली की रात सड़क पर कूड़ा बीनने वाले व फुटपाथ पर रहने वालों को मिठाई खिलाकर दीपावली मनाई। फ़ायर ब्रिगेड के कर्मचारियों को बधाई देकर व मिठाई खिलाकर दीपावली मनाई।
अध्यक्ष विवेक जैन ने बताया कि पिछले 4 साल से पटाखा विरोधी अभियान की टीम के सदसय अभियान के बाद दीपावली के दिन 14 राज्यो मे सार्थक त्योहार मनाते है। इस अवसर पर साहिल, अरिहंत आयुष, हिमांशु, राहुल, चकित, राघव, सक्षम, रोहित आदि उपस्थित रहे।