Site icon OmExpress

श्री महावीर स्वामी श्री दिंगबर जैन मंदिर में श्रद्धालुओं की दर्शन करने के लिए भीड़ उमड़ी

हर्षित सैनी
रोहतक, 1 जनवरी। नये वर्ष के उपलक्ष्य में पहले दिन बुधवार को ग्रीन रोड पर स्थित श्री महावीर स्वामी श्री दिंगबर जैन मंदिर में श्रद्धालुओं ने अभिषेक, पूजा अर्चना की। सुबह से ही श्रद्धालुओं की दर्शन करने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी।
प्रात: 5.30 बजे बजे भगवान शांतिनाथ जी व भगवान महावीर स्वामी जी का जलाअभिषेक एवं महाशांति धारा समाज सेवी राजीव जैन एवं अजीत जैन व श्रद्धालुओं ने संपन्न की। तत्पश्चात विनय पाठ, समुच्चय पूजन, भगवान शांतिनाथ पूजन, भगवान महावीर स्वामी पूजन के साथ अष्टद्रव से बना महाअर्ध्य भगवान के चरणों में समर्पित किया और 108 बार दो मालाओं का जाप करवाया और 11 दीपकों के साथ संगीतमय सभी श्रद्धालुओं ने भगवान शांतिनाथ जी की महा आरती की।

महिलाओं ने अपने भजनों तुम से लागी लगन ले लो अपनी शरण पारस प्यारा, केसरिया केसरिया आज हमारों संग केसरिया, आदिनाथ तेरे चरणों की। जब धूल हमें जब मिल जाए, सच कहता हूं जीवन ही सुधर जाए। मुझे तुने दाता सब कुछ दिया है तेरा शुक्रिया है शुक्रिया है।
प्रभु जी कुछ ऐसा इंतजाम हो जाए, जुबां पे पारस बाबा पारस नाम हो जाए, के माध्यम से ऐसा समा बांधा कि सभी नृत्य करने पर मजबूर हो गए सभी ने भगवान के समोशरण में नृत्य किया। तत्पश्चात 1 घंटे का नमोकार मंत्र का जाप सभी श्रद्धालुओं ने किया। सभी ने एक दूसरे को नये साल की शुभकामनाएं दी और सबने आपस में जय जिनेन्द्र कहा।

इस अवसर पर मंदिर के प्रधान योगाचार्य डा. एस.के. जैन, अश्विनी जैन, राजनैतिक सलाहाकार राजीव जैन, अजीत जैन नरेन्द्र जैन, विकास जैन, विवेक जैन, अनुज जैन, ,चक्रेश जैन, नमन जैन, चिराग जैन, मनोज जैन, रमेश जैन, संतोष जैन, सरोज जैन, ट्रैसी जैन, त्रिशला जैन, रचना जैन, उषा जैन, रितु जैन, सुमन जैन, सुषमा जैन, राजरानी जैन, महक जैन, संध्या जैन, अनिता जैन, शान्ति जैन, रानी जैन आदि श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की।

Exit mobile version