Site icon OmExpress

श्री विश्वकर्मा सूत्रधार संपत्ति ट्रस्ट के चुनाव संपन्न

राधाकिशन मांडण बने अध्यक्ष

बीकानेर। श्री विश्वकर्मा सूत्रधार संपत्ति ट्रस्ट, बीकानेर के अध्यक्ष सहित कुल सात पदों पर आनंद निकेतन, मोहता भवन में तय समय दोपहर 12 बजे से सायं 4 बजे तक शांतिपूर्ण एवं सदï्भावना से ट्रस्ट का चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव कमेटी के मुख्य चुनाव अधिकारी एडवोकेट जितेन्द्र श्रीमाली ने बताया कि श्रीविश्वकर्मा सूत्रधार संपत्ति ट्रस्ट बीकानेर के चुनाव करवाने का निर्णय ऋषभ गार्डन में हुई आमसभा में लिया जाकर चुनाव समिति का गठन किया गया था।

चुनाव समिति में एडवोकेट जितेन्द्र श्रीमाली, एडवोकेट राजेश मांडण, एडवोकेट श्याम कुलरिया, एडवोकेट, लालचंद सुथार और प्रदीप माकड़ थे। मुख्य चुनाव अधिकारी के अनुसार चुनाव में विश्वकर्मा समाज की मतदाता सूची के कुल पंजीकृत मतदाता 1253 थे जिनमें कुल 784 मतदाताओं ने आज मतदान किया। चुनाव की वोटिंग के पश्चात् तुरंत मतगणना शुरू कर परिणाम घोषित कर विजेता प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र दिये गये। परिणाम के अनुसार अध्यक्ष पद पर राधाकिशन मांडण ने 538 मत प्राप्त कर प्रतिद्वंद्वी माणकचंद बैरवाल को 325 वोट से हराया, उपाध्यक्ष पद के लालंचद खोखा ने शिवरतन मांडण को 534 वोट प्राप्त कर 342 वोट से हराया, महासचिव पद पर निमेश कुलरिया ने तुलसीराम उत्तम को 503 मत प्राप्त कर 287 वोट से हराया, सचिव पद पर शिवरतन बरड़वा ने 529 वोट प्राप्त कर बजरंग छडिय़ा को 318 वोट से हराया, कोषाध्यक्ष पद के शिवशंकर जांभड ने 523 वोट प्राप्त कर 302 वोट से गोविंद कुलरिया को हराया, व्यवस्थापक पद के जेठाराम कुलरिया ने 511 वोट प्राप्त कर लक्ष्मण नागल को 303 वोट से हराया तथा सह-व्यवस्थापक पद के हरिकिशन बरड़वा ने 504 वोट प्राप्त कर आशीष कुलरिया को 285 वोटों से हराया।

ज्ञातव्य हो कि तीन माह से सुथार समाज के बीकानेर नगर निगम क्षेत्र में श्रीविश्वकर्मा सूत्रधार संपत्ति ट्रस्ट बीकानेर के चुनाव करवाने के लिये मोहल्लावार समाज के लोगों की सभाएं की जाकर जनचेतना का कार्य किया जा रहा था। समाज के मौजीज लोगों ने गत ट्रस्ट पदाधिकारियों पर देवस्थान विभाग के माध्यम से भी चुनाव करवाने के लिये दबाव बनाया नतीजतन मनोनीत ट्रस्ट मंडल द्वारा चुनाव कार्यक्रम घोषित कर समाज की आमसभा बुलाई गई जिसमें ट्रस्ट मंडल के चुनाव घोषित किये गये।

Exit mobile version