Site icon OmExpress

श्री सियारामजी गुरु महाराज की पुण्यतिथि पर दो दिवसीय आयोजन


-श्रीरामचरित मानस के हुए पाठ, हवन व प्रसादी गुरुवार को

बीकानेर। गंगाशहर के सुजानदेसर स्थित रामझरोखा कैलाशधाम में श्री सियारामजी गुरु महाराज की 18वीं पुण्यतिथि दो दिवसीय आयोजन के साथ मनाई जा रही है। महंत महामंडलेश्वर श्री सरजूदासजी महाराज ने बताया कि श्री रामदासजी महाराज के नेतृत्व में श्रीरामचरित मानस पाठ किए गए। इस दौरान पं. नरेश पुरोहित, पं. सुरेश जोशी, पं. राकेश, अशोक, पं. जीवन महाराज, पं. राम के सान्निध्य में पाठ किए गए। महंत श्री सरजूदासजी महाराज ने बताया कि दूसरे दिन गुरुवार को सुबह अभिषेक, हवन एवं भंडारा प्रसादी का आयोजन किया जाएगा।

Exit mobile version