Site icon OmExpress

श्री हंसराज डागा आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान (नैतिकता का शक्तिपीठ) के सत्र 2023 – 2025 अध्यक्ष मनोनित



बीकानेर, ( कविता कंवर राठौड़ )।आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान की वार्षिक साधारण सभा का आयोजन 159 वें मर्यादा महोत्सव के दौरान आचार्य महाश्रमण प्रवास स्थल पर संस्था के अध्यक्ष महावीर रांका की अध्यक्षता में हुआ । अणुव्रत गीत के साथ बैठक का शुभारंभ हुआ, स्वागत भाषण अध्यक्ष महावीर रांका ने दिया , मंत्री प्रतिवेदन का वाचन महामंत्री हंसराज डागा ने किया, आय व्यय का ब्योरा भेरूदान सेठिया ने प्रस्तुत किया ।

आज की इस वार्षिक साधारण सभा में सत्र 2023 2025 के लिए नए अध्यक्ष का मनोनयन होना है । चुनाव अधिकारी के रूप में संस्था शिरोमणि तेरापंथी महासभा के अध्यक्ष श्री मनसुख लाल सेठिया और महामंत्री श्री विनोद बेद उपस्थित रहे ।

परम पूज्य आचार्य प्रवर श्री महाश्रमण जी की दृष्टि अनुरूप श्री हंसराज डागा को आगामी सत्र 2023 2025 के लिए अध्यक्ष के रूप में मनोनित करने की घोषणा चुनाव अधिकारी श्री मनसुख लाल सेठिया ने की । तथा मुख्य न्यासी के रुप में श्री गणेश बोथरा के नाम की भी घोषणा की गई । इस अवसर पर 7 न्यासी गणों और 3 पंचमंडल सदस्य के नामों की भी घोषणा की गई । बैठक का संचालन किशन वैद ने किया ।
इस अवसर पर धर्म संघ की केंद्रीय सभा सांस्थाओं के पदाधिकारी सहित समाज के गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे ।

Exit mobile version