Site icon OmExpress

संक्रांति पर स्वर्गीय शांति ओझा की स्मृति में दाउलाल ओझा परिवार ने दान की 13 नेबुलाइजर मशीनें

बीकानेर /जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक के दौरान मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग के सेवानिवृत प्रोजेक्ट्निस्ट दाऊलाल ओझा द्वारा अपनी पुत्री स्वर्गीय शांति ओझा की याद में 13 नेबुलाइजर मशीने दान की गई। ये मशीने 11 शहरी डिस्पेंसरियों व 2 ग्रामीण पीएचसी पर तैनात रहेंगी। जिला कलेक्टर कुमार पाल गौतम व सीएमएचओ डॉ बी.एल. मीणा की उपस्थिति में ये मशीने डॉ राहुल हर्ष, डॉ वैभव गहलोत, डॉ मुकेश जनागल सहित विभिन्न चिकित्साधिकारियों व एनयूएचएम सलाहकार नेहा शेखावत को सुपुर्द की गई। जिला कलेक्टर ने इसे अनुकरणीय कार्य मानते हुए मकर संक्रांति के मौके पर श्रेष्ठ दान बताया और आमजन से ऐसे ही उपयोगी दान की अपील की। इस अवसर पर विभागीय अधिकारीयों के अलावा ओझा परिवार के सदस्य भी उपस्थित रहे।

Exit mobile version