Site icon OmExpress

संतों की हत्या शर्मनाक, हत्यारों के खिलाफ हो कठोर कार्यवाही

बीकानेर। नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका ने पालघर जिले में हुई संतों की निर्मम हत्या पर रोष जताया है। पूर्व चैयरमेन रांका ने बताया कि महाराष्ट्र के पालघर जिले में जूना अखाड़ा के संतों स्वामी कल्पवृक्ष गिरिजी, स्वामी सुशील गिरिजी व उनके ड्राइवर नीलेश तेलगड़े की नृशंस हत्या निन्दनीय है। धर्मप्रधान देश में संतों की इस प्रकार हत्या होना पूरे देश के लिए शर्मनाक है। रांका ने महाराष्ट्र सरकार से अपील है कि संतों के हत्यारों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाए।

Exit mobile version