Site icon OmExpress

संतो और गाय का पुजन कर मनाया गुरू पूर्णिमा महोत्सव

जयपुर। कोरोना महामारी की वजह से गुरू पूर्णिमा महोत्सव बहुत ही सादगी के साथ मनाया गया। नरसिंह मंदिर के महंत प्रभु दास जी महाराज ने सुबह भगवान की पुजा के बाद अपने सत्गुरू देव भगवान के चित्र पट का पुजन किया और आरती की। महंत प्रभु दास जी महाराज ने बताया की कोरोना की वजह से सभी भक्तों को पहले ही मना कर दिया गया था की अपने घर मे ही पुजन करे। प्रभु दास जी महाराज ने संतो का पुजन और गाय का पुजन किया।

महंत प्रभु दास जी महाराज ने अपने गुरु साकेत वासी श्री श्री 1008 राम दुलारे दास दास जी महाराज के चित्र पट का पुजन किया। साथ ही प्रभु दास जी महाराज ने संतों और गाय के पुजन का महत्व बताया और साथ ही बताया कि गुरू भगवान हमेशा से ही कहते थे की गौ सेवा ही अपना धर्म है और संत सेवा ही धर्म है।

Exit mobile version