Site icon OmExpress

संत पदमाराम कुलरीया परिवार का शिक्षा के क्षेत्र में एक और योगदान

_ बीकानेर छात्रों को मिली सौगात: सरकारी स्कूल की 10 वीं और 12वीं की छात्राओं को निशुल्क मिलेगी हिंदी-इंग्लिश डिक्सनरी

बीकानेर। संभागीय आयुक्त डाॅ. नीरज के. पवन की पहल पर जिले की सरकारी स्कूलों में दसवीं और बारहवीं कक्षा में पढ़ने वाली समस्त छात्राओं को अंग्रेजी-हिन्दी शब्दकोश (डिक्सनरी) का निशुल्क वितरण किया जाएगा। इसके पहले चरण में जिले की दसवीं कक्षा की समस्त छात्राओं के साथ नोखा एवं पांचू ब्लाॅक की बारहवीं की छात्राओं को भी 6 सितम्बर को प्रातः 7.30 बजे राजकीय महारानी सीनियर सैकण्डरी स्कूल में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के दौरान इनका वितरण किया जाएगा। इन सभी छात्राओं को यह डिक्सनरी संत स्व. पदमाराम कुलरिया परिवार के कानाराम, शंकर लाल और धरम कुलरिया के सौजन्य से दी जाएगी।

Exit mobile version