Site icon OmExpress

संत परमहंस दास ने शुरु किया अनसन

अयोध्या /संत परमहंस दास ने अनसन शुरु कर दिया है।बता दें कि बीते दिनो परम हंस दास ने मुस्लिम पक्षकारों के खिलाफ एक निजी चैनल के स्टिंग के आधार पर तहरीर देकर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की माग की थी।

मुकदमा दर्ज ना हो पाने के कारण संत परमहंस दास ने रविवार को आमरण अनसन शुरु कर दिया है। जब तक मुकदमा दर्ज नहीं हो जाता तब तक आमरण अनसन जारी रहने की बात कही।बता दें कि इससे पहले मंदिर निर्माण को लेकर भी संत परमहंस दास ने अनसन किया था जिसे सीएम योगी आदित्य नाथ ने तुड़वाया था।

संत परमहंस दास को मनाने पहुचे सर्किल सीओ अमर सिंह लेकीन परमहंस दास माने नहीं और उन्होने कहा कि जब तक इकबाल अंसारी और हाजी महबूब पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज नहीं हो जाता वे अन्न जल त्याग कर आमरण अनसन पर रहेगे।संत परमहंस ने बताया कि वीडियो में हाजी महबूब ने साफ साफ कबूल किया है कि उन्होने ही 6दिसंबर 1962 को कारसेवको पर बम फेकवाया था।उसी वीडियो में ही इकबाल अंसारी ने सुप्रीम कोर्ट का फैसला ना मानने की बात कही है इसलिये दोनो लोगो के ऊपर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज हो। संत परमहंस दास ने सीओ अमर सिंह को एक और तहरीर दी जिसमें इकबाल अंसारी का भी नाम जुड़ा है।

Exit mobile version