Site icon OmExpress

संत मीराबाई की पुण्यतिथि पर होगा कार्यक्रमों का आयोजन

– ओम एक्सप्रेस करेगा केलेंडर का विमोचन बीकानेर।संत मीराबाई की पुण्यतिथि पोसमाह नवमी 11 जनवरी को मनाई जाएगी पुण्यतिथि के अवसर पर भक्ति संध्या व दोपहर में कवि सम्मेलन का आयोजन रखा गया है बीकानेर के विख्यात कवि और कवित्री भाग लेगी बीकानेर के 12 कवि इस पुण्यतिथि पर अपनी प्रस्तुतियां देंगे रात्रि को भजन सत्संग का आयोजन रखा जाएगा कवि सम्मेलन दोपहर 3 बजे शुरू हो जाएगा मीराबाई धोरा ट्रस्ट के अध्यक्ष मिलन गहलोत ने बताया की हर वर्ष मीराबाई की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम होता है। पत्रकार ओम दैया ने बताया इस अवसर पर ओम एक्सप्रेस नववर्ष केलेंडर का विमोचन एवं वितरण किया जाएगा।कार्यक्रम में शहर के वरिष्ठ लोगो को निमंत्रण दिया गया।

Exit mobile version