Site icon OmExpress

संत व राजनैतिक जीवन में अनेक समानताए : श्री सरजूदासजी महाराज


मंत्री मेघवाल व राजपुरोहित ने किए रामझरोखा के दर्शन
बीकानेर, (कविता कंवर राठौड़ )। राजनैतिक व्यक्ति का जीवन संतों की भांति होता है। संतों का विश्वकल्याण के प्रति चिंतन रहता है तो राजनैतिक व्यक्ति का जीवन देश व समाज कल्याण के प्रति रहता है। यह बात रामझरोखा कैलाशधाम के महंत महामंडलेश्वर श्री सरजूदासजी महाराज ने सोमवार को धाम दर्शन करने पहुंचे केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के समक्ष कही। श्री सरजूदासजी महाराज ने कहा कि कुशल राजनीतिज्ञ देश में विकास की राह प्रशस्त करता है। आश्रम से जुड़े चांदमल भाटी ने बताया कि सांसद अर्जुनराम मेघवाल, भाजपा नेता गुमान सिंह राजपुरोहित, महावीर सिंह चारण व तेजाराम मेघवाल ने परम पूज्य श्री सियाराम जी गुरु महाराज की समाधि पर धोक लगाई। इस दौरान गौमाता के दर्शन कर आश्रम में संचालित गौशाला की व्यवस्थाओं को देखा। इस अवसर पर मूलचंद लखेश्वर, झंवर, पवन भाटी, ऋषिराज गहलोत, लक्ष्मण राजपुरोहित, नंदू गहलोत व शशि गहलोत उपस्थित रहे।

Exit mobile version