Site icon OmExpress

संत श्री मीराबाई की पुण्यतिथि श्रद्धा भक्ति भाव से मनाई जाएगी

बीकानेर।श्री मीराबाई की पुण्यतिथि पर कवि सम्मेलन व भजन संध्या का आयोजन रखा जाएगा इस संदर्भ में सोमवार को मीराबाई धोरे पर एक मीटिंग रखी गई जिसमें यह निर्णय लिया गया।मीराबाई धोरा ट्रस्ट के अध्यक्ष मिलन गहलोत ने बताया मीराबाई अपने समय में तब उन्होंने महिलाओं पर बड़ा परिवर्तन किया उनको शिक्षा के साथ धर्म पर चलने की राह बताई और उनके रहते हुए और उनका प्रभाव आज भी क्षेत्र में है। उपनगर क्षेत्र की महिलाएं धार्मिक कार्यों के अंदर कभी भी पीछे नहीं रहती और धर्म परायण बन गई। कवि सम्मेलन में भाग लेने वाले कवियों में नाम इस नेमीचंद गहलोत,राजाराम स्वर्णकार,श्रीमती मनीषा आर्य सोनी ,डॉ. कृष्णा आचार्य, बाबू बमचकरी,कैलाश टॉक,
विप्लव व्यास, और रात्रि में भजन संध्या का कार्यक्रम शुरू होगा जिसमें रमेश वर्मा,पुखराज शर्मा, रमण सांखला ,विजय कच्छावा, सियाराम गहलोत ,बाबूलाल साखी ,किशन लाल लाल ,अशोक कुमार सैन आदि कलाकार भाग लेंगे।दिन में मीराबाई की प्रतिमा का अभिषेक व पूजन होगा फिर प्रसाद का कार्यक्रम होगा। इस अवसर पर मीटिंग में अशोक कच्छावा, बंसी कच्छावा, दुली चंद गहलोत, सियाराम गहलोत, उमा सुथार,ओम प्रकाश गहलोत l मंदिर से जुड़े कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Exit mobile version