Site icon OmExpress

संत श्री सुखरामदासजी महाराज का हुआ देवलोक गमन


रामझरोखा कैलाश धाम में हुआ अंतिम संस्कार
बीकानेर। सुजानदेसर स्थित रामझरोखा कैलाश धाम में विराजित संत श्री सुखरामदासजी महाराज का देवलोक गमन हो गया। महामंडलेश्वर श्री सरजूदासजी महाराज ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे संत श्री सुखरामदासजी महाराज ने अपनी देह त्याग दी थी तथा 11 बजे अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार की प्रक्रिया गुरु रामदासजी महाराज व सरजूदासजी महाराज के सान्निध्य में किया गया। इस दौरान बीकानेर के संत समाज और आश्रम के भक्त व संतगणों की उपस्थिति रही। काफी वर्षों से रामझरोखा कैलाश धाम में विराजित ब्रह्मलीन संत श्री सुखरामदासजी महाराज त्याग व गुरु भक्ति की सीख हमेशा देते थे।

Exit mobile version