Site icon OmExpress

संयम में निहित है तमाम समस्याओं का समाधानः- बोहरा

अचलगच्छ संघ ने किया मुमुक्षु मोहित बोहरा का किया अभिनन्दन, 21 मार्च को मुम्बई में होगी दीक्षा

बाड़मेर 16 मार्च । श्री अचलगच्छ जैन श्रीसंघ, श्री अचलगच्छ जैन युवक परिषद एवं श्री चिन्तामिण पाश्र्व बहु मण्डल, बाड़मेर की ओर से रविवार को मुमुक्षु मोति बोहरा का श्री गुणसागर सूरी साधना भवन में बहृमान-सम्मान करते हुए अभिनन्दन किया गया ।

श्री अचलगच्छ जैन युवक परिषद, बाड़मेर के अध्यक्ष मुकेश बोहरा ने बताया कि धोरीमन्ना नगरी के लाल, जिनशासन की शान मुमुक्षु मोहित बोहरा पुत्रश्री भूरचन्द बोहरा का अचलगच्छ जैन श्रीसंघ, बाड़मेर की ओर से तिलक, माला, साफा व श्रीफल से भव्य स्वागत-अभिनन्दन किया । कार्यक्रम के आगाज में संघ के वरिष्ठ सदस्य व जैन परिवार पाक्षिक के सम्पादक लूणकरण सिंघवीं ने संयम की अनुमोदना करते हुए अपने अमूल्य विचार रखे तथा संघ व इतिहास से जुड़ी खास जानकारियां प्रदान की ।

समारोह में अचलगच्छ जैन श्रीसंघ, बाड़मेर के उपाध्यक्ष मोहनलाल बोहरा ने आगन्तुक मेहमानों का स्वागत करते हुए मुमुक्षु का स्वागत व अभिनन्दन किया । अभिनन्दन समारोह में संघ के वरिष्ठ सदस्य शंकरलाल पड़ाईयां, युवक परिषद के संरक्षक दिनेश सिंघवीं, श्री चिन्तामणि पाश्र्व बहु मण्डल की ओर से भावना बहन तथा जगदीश भाई ने अपने विचार रखे ।

समारोह में मुमुक्षु मोहित बोहरा ने अपने गुरू भगवन्त को स्मरण करते हुए कहा कि सम्पूर्ण विश्व की तमाम समस्याओं का समाधान जैन धर्म की संयम की आवधारण में निहित है । मुमुक्षु ने इस कड़ी में अचलगच्छ जेन श्रीसंघ, बाड़मेर का आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया ।

मोहित बोहरा के अभिनन्दन में अचलगच्छ संघ की ओर से अभिनन्दन-पत्र भेंट कर उनके उज्ज्वल संयम मार्ग की कामना की और शुभकामनाएं दी । जहां अभिनन्दन पत्र का वाचन संघ के मांगीलाल गोठी ने किया । कार्यक्रम का संचालन परिषद अध्यक्ष मुकेश बोहरा अमन ने किया ।

इस दौरान श्री अचलगच्छ जैन श्रीसंघ, बाड़मेर, श्री अचलगच्छ जैन युवक परिषद एवं श्री चिन्तामिण पाश्र्व बहु मण्डल, बाड़मेर के पदाधिकारी व सदस्यगण के साथ-साथ संघ के वरिष्ठ सदस्य, माताएं-बहिनें तथा युवासाथी उपस्थित रहे ।

Exit mobile version