Site icon OmExpress

संवित सोमगिरि जी ने पीबीएम अस्पताल के कोविद वार्ड में  भेंट किये 11 बेड

बीकानेर 13 अक्टूबर 2020।श्री लालेश्वर महादेव मंदिर के अधिष्ठाता श्री स्वामी संवित सोमगिरी जी ने पीबीएम अस्पताल के नए कोविद वार्ड के लिए आज 11 बेड प्रदान किए, मानव मानव प्रबोधन प्रन्यास, शिवमठ शिवबाड़ी द्वारा प्रदान किए गए बेड को अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर सलीम ने ग्रहण किया एवं स्वामी जी के प्रति आभार प्रकट किया। कोविद अस्पताल की व्यवस्थाओं को देखकर सोमगिरी जी ने संतोष व्यक्त किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा की सरकार के दिशा निर्देश की पालना, चेहरे पर मास्क, 2 गज की दूरी ही दवाई है, इसकी पालना करनी होगी, इसीमें बचाव है।

उन्होंने भामाशाहो और समाज सेवी संस्थाओं आगे आ कर अस्पताल में कमियों की पूर्ति करने की अपील की।अस्पताल अधीक्षक डॉ सलीम ने भारतीय जनता पार्टी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इन सबके प्रयासों, और प्रेरणा से समाजसेवी आगे आ कर कोविद काल मे आवश्यक उपकरणों की पूर्ति कर रहे है।

इस अवसर पर शहर जिला अध्यक्ष अखिलेश प्रताप ने कहा कि अस्पताल में उपकरणों की उपलब्धता एवं निरंतरता के लिए कार्यकर्ता हर संभव समाज से मदद मांगने के लिये तैयार है। कार्यक्रम में शहर जिला महामंत्री मोहन सुराणा, उपाध्यक्ष अशोक प्रजापत, जिला मंत्री अरुण जैन, पार्षद संजय गुप्ता,रानीबाजार मण्डल अध्यक्ष नरसिग सेवग, दीपक गोड,विजय शर्मा, विमल पारीक उपस्थित रहे।

Exit mobile version