Site icon OmExpress

संसद में हंगामे पर 19 विपक्षी सांसद राज्यसभा से एक सप्ताह के लिए निलंबित

_दो दिनों में अब तक दोनों सदन के 23 सांसद नपे

नई दिल्ली : लोकसभा अध्यक्ष ओम प्रकाश बिड़ला द्वारा कांग्रेस के चार सांसदों को निलबन किए जाने के एक दिन बाद मंगलवार को विपक्ष के 19 सांसदों को राज्यसभा से निलंबित कर दिया गया है। महंगाई को लेकर सरकार के खिलाफ विपक्ष के विरोध के बीच अब संसद के दोनों सदनों में मॉनसून सत्र की कार्यवाही के दौरान 23 सांसदों के शामिल होने पर रोक लगा दी गई है। राज्यसभा में आज मंगलवार को कार्यवाही की शुरुआत के साथ ही विपक्षी सांसदों ने महंगाई को लेकर अपना विरोध दर्ज करना शुरू किया। सदन के अंदर नारेबाजी करते हुए विपक्षी सांसद वेल के काफी पास आ गए थे। सभापति की ओर से विपक्षी सांसदों को अपनी सीट पर बैठने का बार-बार आग्रह किया गया। लेकिन बात न मानने पर सभापति ने विपक्ष के सांसदों के खिलाफ ऐक्शन लेते हुए एक सप्ताह के लिए सदन की कार्यवाही से उन्हें निलंबित कर दिया। जिन सांसदों को निलंबित किया गया है उनमें टीएमसी सांसद सुष्मिता देव, मौसम नूर, डॉ शांतनु सेन, डोला सेन, शांतनु सेन, नदीमल हक, अभि रंजन विश्वास और शांता छेत्री हैं। इसके अलावा माकपा के ए.ए. रहीम, लेफ्ट के मोहम्मद अब्दुल्ला और द्रमुक की कनिमोझी भी इनमें शामिल हैं।

Exit mobile version