बीकानेर।दिव्यांग निहितार्थ काम करने वाले संगठन सक्षम की बीकानेर जिला इकाई द्वारा प्रबुद्ध नागरिक संगोष्ठी का आयोजन आदर्श विद्या मंदिर जयनारायण व्यास कॉलोनी में किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉक्टर सिद्धार्थ असवाल ने बताया कि दिव्यांगता एक प्रकार का अभिशाप है और हमें दिव्यांग लोगों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए। कार्यक्रम के प्रारंभ में सक्षम के जोधपुर प्रांत सह सचिव डॉक्टर नीरज कुमार शर्मा ने मंच तथा सभी आगंतुक महानुभावों का स्वागत एवं परिचय किया। मंच संचालन डॉ जयप्रकाश कछावा जिला अध्यक्ष सक्षम बीकानेर द्वारा किया गया | कार्यक्रम के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनु भाई पुरोहित ने सक्षम संगठन के बारे में विस्तार से बताया तथा इक्कीस प्रकार की दिव्यांगताओं के बारे में बताया । सक्षम के राष्ट्रीय संगठन मंत्री चंद्रशेखर ने दिव्यांगता का इतिहास बताते हुए वैदिक काल में हुए विभिन्न दिव्यांग महापुरुषों के बारे में, सक्षम के इतिहास तथा सक्षम के द्वारा देशभर में किए जा रहे विभिन्न सेेवा कार्यों के बारे में बताया तथा सक्षम की कार्यकारिणी के प्रमुख आयामों और प्रकोष्ठ के बारे में विस्तृत जानकारी दी । कार्यक्रम का समापन करते हुए विशाल जी गौड़ कोषाध्यक्ष सक्षम बीकानेर जिला इकाई ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया । कार्यक्रम के पश्चात सक्षम बीकानेर कार्यकार्ताओं की बैठक राखी गई जिसमे दिव्यंगो के हित में अगामी योजनाओं की रूपरेखा तैयार की गई | इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संचालक टेकचंद बरडिया, कन्हैयालाल जी महानगर संघचालक बीकानेर, हितेश जी विभाग प्रचारक बीकानेर सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं युवा बड़ी संख्या में मौजूद रहे।