Site icon OmExpress

सच्ची शिक्षा वही जो बच्चों को अच्छे संस्कार दे: भाटी


आरएसवी में 94 विद्यार्थियों को लगभग 6 लाख रुपए छात्रवृत्ति वितरित
बीकानेर, । ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने कहा कि शिक्षा का मूल उद्देश्य विधार्थियों में संस्कार, सेवा और देशभक्ति की भावना पैदा करना है। इनके बिना शिक्षा अधूरी होती है। ऊर्जा मंत्री शनिवार को आरएसवी शिक्षण समूह द्वारा आयोजित स्कॉलरशिप वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विद्या सही और गलत में भेद सिखाती है। भाटी ने आरएसवी समूह के नवाचारों की प्रशंसा की।
संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के.पवन ने कहा कि विद्यार्थी बड़े सपने देखें और इन्हें साकार करने में जुट जाएं। उन्होंने विद्यार्थियों को घबराए बिना, लक्ष्य के प्रति संकल्पित होने की सीख दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में नया सीखने की ललक हो।
मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. गौरव बिस्सा ने सकारात्मकता की ताकत को समझाया। उन्होंने कहा कि पराजय तब तक फाइनल नहीं होती जब तक हार को स्वीकार न हो। उन्होंने विभिन्न सफल लोगों के जीवन से जुड़े किस्से बताए।
नगर निगम उपायुक्त पंकज शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों को अध्ययन के साथ ही सह शैक्षणिक गतिविधियों में भी भागीदारी निभानी चाहिए। उन्होंने विभिन्न प्रशासनिक अनुभवों के बारे में बताया।
आरएसवी शिक्षण समूह के सीएमडी सुभाष स्वामी ने विद्यालय की उपलब्धियों के बारे में बताया तथा कहा कि मेहनत और निरंतरता का कोई विकल्प नहीं होता।
कार्यक्रम के प्रारम्भ में आरएसवी शिक्षण समूह के सीईओ आदित्य स्वामी ने समूह का परिचय देते हुए दिया। कार्यक्रम का संचालन स्वामी आर एन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य नीरज श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम में सीनियर विंग कोऑर्डिनेटर रविन्द्र भटनागर, गोपाल पुरोहित, नीरज श्रीवास्तव लोकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version