Site icon OmExpress

सच साबित होती दिख रही नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियां

बीकानेर।धर्मनगरी के अध्यात्म जगत में चर्चा है कि नामचीन भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस ने आने वाले कई सालों के लिए भविष्यवाणियां कर दी थी,भारत ही नहीं पूरी दुनिया में लोग नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों पर यकीन करते हैं। जानकारों के अनुसार नास्त्रेदमस ने नये साल 2020 के लिए जो भविष्यवाणियां की है, वह मानवता के लिए अच्छी खबर नहीं है। नास्त्रेदमस के अनुसार, साल 2020 में नए युग की शुरुआत होगी। इसके अलावे कई देशों के आपस में टकराव बढ़ेंगे और इस सदी का का सबसे बड़ा संकट 2020 में ही आएगा।

नास्त्रेदमस के अनुसार, साल 2020 में दुनिया के बड़े शहरों में गृह युद्ध जैसे हालात हो जाएंगे और भारत में लोग खुलकर सड़कों पर उतरेंगे और विरोध प्रदर्शन करेंगे। इसके संकेत अभी से देखने को मिल रहे है,भारत में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर उपजे हालतों को इसी का संकेत माना जा रहा है। नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी केअनुसार,तीसरा विश्व युद्ध भी 2020 में हो सकती है। नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी के अनुसार, दुनिया के कई देशों में धार्मिक अतिवाद बढ़ेगा। जिस कारण उन इलाकों में अशांति और गृहयुद्ध होने की संभावना है। भविष्य वक्ताओं के अनुसार नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी के अनुसार, साल 2020 में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हत्या की कोशिश की जा सकती है। जबकि अमेरिकी राष्ट्रपति,डोनाल्ड ट्रम्प को इस साल बड़ा नुकसान हो सकता है। नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों को देखते हुए आंशका है कि नया साल भारत के लिये खासा उथल पुथल वाला और हायतौबा के माहौल से ग्रस्त रहेगा।

Exit mobile version