Site icon OmExpress

सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं-  साध्वी सत्यसिद्धा गिरी

बाड़मेर
बलदेव नगर बाड़मेर में परम शक्ति पीठ वात्सल्य सेवा केंद्र बाड़मेर शाखा से जुडी वनवासी क्षेत्र की अनाथ बेटियों के सहयोगार्थ चल रही संगीतमय प्रभु श्री राम की कथा के अंतिम दिवस में साध्वी सत्यसिद्धा गिरी ने कहा कि सत्य परेशान हो सकता है लेकिन पराजीत नही ।जिस प्रकार राम ने अत्यधिक परेशानियों को सहन कर अंत में असत्य पर विजय प्राप्त की और इस धरती पर पुनः धर्म की स्थापना की ।

वहीं कथा में सती अनुशिया के पतिवृता धर्म का प्रसंग प्ररेणादाई रहा । उन्होंने कहा कि कथा का सार यही है कि हम जीवनमे सरल बनें और जब इस धरती पर अधर्म बढ़ाता है तब धर्म की रक्षा करने के लिए भगवान अवतरित होते है । आज की कथा में प्रभु श्री राम द्वारा रावण का वध कर पुनः धरती पर धर्म की स्थापना करना मुख्य आकर्षक रहा । वहीं साध्वीजी ने मधुर कंठ से संगीतमय राम चरित मानस की चौपाईयां गाई तो सभी श्रोतागण अभिभूत होकर भाव विभोर नजर आये । इसी दौरान कथा में वृंदावन की ब्राह्मण भजन मंडली द्वारा आकर्षक इन मनमोहक राम भजनों की प्रस्तुति से पूरा पंडाल गूंज उठा । संगीत मय राम भजनों से सभी भक्तो का मन मोह लिया। मंच संचालन ऐंकर हरीश सुथार ने किया ।

वही कथा में स्वयं सेवक रामलाल चौधरी, आशुराम कुकणा, चेतनराम सोनी, रुगाराम सारण, कुम्भाराम माकड़, कंवरलाल सारण, जगदीश सोनी , जोगाराम सोनी, हरीराम सारण एडवोकेट , लक्ष्मण जांगिड़, आसुगर गोस्वामी , राकेश बेरड़, भंवरलाल चौधरी, सहित कई भक्त मौजूद रहे ।
Exit mobile version