Site icon OmExpress

सत जीन्दा कल्याणा कॉलेज ने मुख्यमन्त्री राहत कोष में दी 1,11,000 की राशि

वैशाली सैनी
रोहतक। कोरोना वायरस के खिलाफ देशव्यापी लड़ाई में सत जीन्दा कल्याणा कॉलेज आगे आया है। कॉलेज के स्टॉफ ने देश के लिए इस चुनौतीपूर्ण समय में मदद करने के मकसद से अपने एक दिन का वेतन दान किया है।
कॉलेज प्रबन्धक समिति के महासचिव भारत भूषण बठला, उपाध्यक्ष महेन्द्र खुराना एवं कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नरेश कुमार दुआ ने हरियाणा प्रदेश मुख्यमन्त्री कोरोना राहत कोष में एक लाख 11 हजार रूपए का चैक रोहतक के उपायुक्त आर.एस. वर्मा को सौंपा।
कोरोना वैश्विक महामारी से पूरे देश में चिन्ताजनक हालात को देखते हुए कॉलेज के संरक्षक सत जीन्दा कल्याणा आश्रम ने भी 1.51 लाख रुपए की राशि मुख्यमन्त्री राहत कोष में देकर अपना योगदान दिया। कॉलेज के विद्यार्थियों ने भी अपने श्रमदान से कोरोना के विरूद्ध इस लडाई में अपना योगदान दे रहे हैं। कॉलेज के एन.एस.एस., स्वयंसेवक व स्वंयसेविकाएं, एन.सी.सी कैडेटस और रेडक्रॉस स्वयंसेवक व स्वंयसेविकाएं और अन्य विद्यार्थी भी सोशल मीडिया के माध्यम से समाज में जागरूकता कार्यक्रम चला रहें है।

ध्यान रहे कि हाल ही में कॉलेज की रेडक्रॉस ईकाई की और से भी कलानौर बस स्टैण्ड़ के नजदीक की बस्ती में नागरिकों को मास्क व सैनिटाइजर भी वितरित किए गए हैं।

Exit mobile version